भारत

मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा! कंटेनर के नीचे दबने से 5 की मौके पर ही मौत; 15 से 20 लोग घायल

धुले में मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा होने के जानकारी सामने आई हैं। कंटेनर का ब्रेक फेल होने से होटल में घुस गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बारे में जानकारी के मुताबिक धुले-मुंबई-आगरा हाईवे पर शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव के पास कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया और वह सड़क किनारे एक होटल में जा घुसा। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 से 20 लोग घायल हो गए।

हादसा दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ। इस बीच इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और घायलों की मदद कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button