
धर्म- समाज
मां वैष्णो द्वार से निकली कलश यात्रा
सूरत। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा। विधि विधान से नवरात्र के पहले दिन माता रानी का पूजन हुआ। सिटीलाइट स्थित मां वैष्णो द्वार से 1008 मातृशक्ति ने कलश शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं चुंदड़ी परिधान में सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। यात्रा का आयोजन मां वैष्णोदेवी की आराधिका माताजी के सानिध्य में सुबह सिटीलाइट स्थित प्रेमप्रकाश आश्रम परिसर से किया गया। बाद में यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं व अन्य लोग बाजे गाजे के साथ वैष्णोद्वार पहुंचे। बाद में नवरात्र के नियमित कार्यक्रम शुरू हुआ।