
शंकर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सालगिया, जगदीश कोठारी सचिव निर्वाचित
सूरत। मोटी बेगमवाड़ी स्थित शंकर टेक्सटाइल मार्केट एसोसिएशन की वर्ष 2026-2028 की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में नरेंद्र सालगिया को अध्यक्ष, जगदीश कोठारी को सचिव तथा लक्ष्मीनारायण राठी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं जगतसिंह दुधेडिया और भागीरथ प्रजापति को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एसोसिएशन की जनरल मीटिंग रविवार को पर्वत पाटिया स्थित एक हॉल में आयोजित की गई। बैठक में सभापति जेपी शर्मा की अध्यक्षता में अतिथि विनोद अग्रवाल, अरुण राखेचा एवं कन्हैयालाल बैद उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा मार्केट के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों जगत प्रजापति, सागरमल माली, अजित दुधेडिया, विकास सिंघी, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सुरेश शाह, दिनेश पेडीवाल, किशन अग्रवाल एवं हीरालाल तातेड का सम्मान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए मार्केट के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास व्यक्त किया।



