गुजरातसूरत

अब ओवर स्पीड से गाड़ी चलाने वाले सावधान, पुलिस करने जा रही है ये काम

अब ओवर स्पीड से गाड़ी चलाने वाले सावधान, पुलिस करने जा रही है ये काम शहर में ओवर स्पीड से गाड़ी चलाने वाले सावधान हो जाएं क्योंकि अब राज्य सरकार ने सूरत ट्रैफिक पुलिस को 30 स्पीड गन दे दी है और अब ट्रैफिक पुलिस ( Traffic police) स्पीड गन की मदद से तेज गति से वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाएगी।

अभी तक सूरत शहर में ट्रैफिक पुलिस के पास एक ही स्पीड गन थी, लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा 30 स्पीड गन आवंटित किए जाने से स्पीड गन की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। लिहाजा अब हर दिन शहर में अलग-अलग 31 प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस इस स्पीड गन के सहारे ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

मीडिया को संबोधित करते हुए सूरत शहर के पुलिस आयुक्त अजय कुमार तोमर ने कहा कि 2018 में शहर में फेटल दुर्घटनाओं की संख्या 325 थी। जो 2022 में 293 हो गई है। तो 2018 में कुल दुर्घटनाओं की संख्या 1177 थी जो 2022 में बढ़कर 886 हो गई यानी 2018 की तुलना में 2022 में 329 दुर्घटनाओं में कमी आई है।

सूरत शहर के पुलिस आयुक्त अजय कुमार तोमर ने कहा है कि 45% दुर्घटनाएँ अधिक गति के कारण होती हैं और 7% दुर्घटनाएँ खतरनाक ओवरटेकिंग के कारण होती हैं। शहर में बाइक की गति सीमा 50 किमी प्रति घंटा, तिपहिया के लिए 40 किमी प्रति घंटा और कारों के लिए 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है और यदि कोई मोटर चालक इस गति से तेज गति से वाहन चलाता है, तो पुलिस तुरंत मोटर चालक पर जुर्माना लगाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button