सूरत

भाजपा के नकारात्मक एजंडा को कर्नाटक की जनता ने किया खारिज : शान खान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत व भाजपा को मिली करारी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता शान खान ने कहा की कर्नाटक का परिणाम बताता हैं की जनता भाजपा के नकारात्मक एजंडा को नकार रही हैं। बार- बार हर चुनाव में जनता से जुड़े मुद्दे न उठाकर केवल उन्मादी और सांप्रदायिक मुद्दो को हवा देकर चुनाव जीतने की भाजपा की जो रणनीति हैं उसे अब देश की जनता पहचानने लगी हैं।

जनता महंगाई, बेरोजगारी, भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ, सार्वजनिक संपत्ति की बिक्री, भ्रष्टाचार, स्वायत्त संथाओ के दुरुपयोग तथा उनमें अनावश्यक दखल, विधायको की खरीद फरोख्त कर सरकारें गिरना बनाना इन तमाम मुद्दों को लेकर जनता भाजपा से नाराज हैं इसके साथ साथ जातिगत जनगणना पर भाजपा का जो रवैया हैं उससे भी लोगों में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश हैं।

आगे शान खान ने कहा की कांग्रेस जहां जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती हैं वही भाजपा उन निरर्थक मुद्दो को उछालती हैं जिससे जनमानस का कोई सरोकार नहीं होता यह उसी का परिणाम हैं की मोदीजी के तमाम प्रयासों के बाद भी कर्नाटक की जनता ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया और कांग्रेस की प्रचंड बहुतमत से सरकार बनाई। कर्नाटक का परिणाम पूरे देश में एक संदेश दे रहा हैं इन अब सभी राज्यों से और केंद्र से भी भाजपा की विदाई होने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button