
राष्ट्रीय जैन महिला संघ ने वृद्धाश्रम में बुर्जुंगों के साथ बिताए कुछ पल
सूरत। राष्ट्रीय जैन महिला संघ ने 20 जुलाई को गिरधरद्वार सोसाइटी , न्यू सिटीलाइट , अलथान ,सूरत स्थित आसरा वृद्धाश्रम की मुलाकात ली और आश्रम में रहने वाले बुर्जुंगों के साथ कुछ खुशी के पल बिताए। बुर्जुंगों के साथ दोपहर का भोजन लिया। वहां आश्रम में बहुत से बुढ़े मां -बाप रहते हैं ,जिनका आसरा वह आश्रम ही है। सभी वहां मिलकर एक दूसरे का सहारा बनकर रहते हैं।
राष्ट्रीय जैन महिला संघ द्वारा वहां पर मौजूद सभी बुजुर्ग माताओं को साड़ी व सभी बुजुर्ग पिता को टीशर्ट दी। आश्रम में जरूरत के हिसाब से फल- फ्रूट भी बांटे गए। राष्ट्रीय जैन महिला संघ की कार्यकर्ता से मिलकर सभी बुजुर्गों को बहुत अच्छा लगा।
संस्था की मीडिया प्रभारी प्रियंका ने बताया संस्था की संस्थापक प्रभा, अध्यक्ष रजनी , सेक्रेटरी सिम्पल, अन्य कार्यकर्ता कविता, सीमा, मनोज गंग ,आभा, वंदना, सरिता, वीना, सीमा बैंगनी मौजूद रही। राष्ट्रीय जैन महिला संघ हमेशा ऐसे ही सभी जरूरतमंद की सेवा करता रहता है।