
धर्म- समाज
सावन तीज सिंजारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अग्रवाल महिला मित्र मंडल अडाजन द्वारा बुधवार को सावन तीज के उपलक्ष में महिलाओं का सिंजारा का कार्यक्रम रखा। अग्रवाल महिला मित्र मंडल अडाजन की अध्यक्ष श्रीमती चित्रा अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में महिलाओं ने मारवाड़ी घूमर नृत्य, नाटिका प्रस्तुत किया, और गेम्स और हाउजी खिलाकर सभी का खूब मनोरंजन कराया |
सभी ने कार्यक्रम का खूब लुफ्त उठाया | पर सभी महिलाएं पारम्परिक राजस्थानी वेशभूषा में उपस्थित रही | कार्यक्रम में अग्रवाल समाज ट्रस्ट बोर्ड के पदाधिकारी, महिला इकाई की संरक्षक और पूरी टीम सम्मिलित रही |