
श्री मराठा पाटिल समाज का शस्त्र पूजन – स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
सूरत।दशहरा के पावन पर्व पर श्री मराठा पाटिल समाज द्वारा हर साल के भांति इस साल भी पाटिलवाडी गुरुनगर उधना में शस्त्र पूजन एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन श्री मराठा पाटिल समाज मंडल के अध्यक्ष एवं पीएससी सदस्य भारतीय रेलवे के छोटू पाटिल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों के हाथों से भारतीय परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन किया और दशहरे की सभी को शुभकामनाएं दी गई।
इस कार्यक्रम में मराठा पाटिल समाज के अध्यक्ष छोटू पाटिल, यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेश पाटिल, नगरसेविका रोहिणीबेन पाटिल, पार्षद शरद पाटिल, भूषण पाटिल, शिक्षा समिति के सदस्य संजय पाटिल, पूर्व पार्षद डॉ रविंद्र पाटिल, विनोद पाटिल, डॉ डी एम वानखेडे, पाटिल समाज के पूर्व अध्यक्ष वसंत पाटिल, शिवाजी पाटिल और नरेश पाटिल, आरडी पाटिल, जेएन पाटिल, हीरालाल पाटिल, प्रकाश खैरनार , राहुल पाटिल, किरण पाटिल, प्रवीण पाटिल, सचिन पाटिल, मुकेश पाटिल, विनायक पाटिल, आबा पाटिल, भीकेश पाटिल, मराठा पाटिल समाज के कार्यकारी सदस्य, सभी पदाधिकारी, समाज क अग्रणी उपस्थित रहे।
अतिथियों के शुभ हाथों से भारतीय परंपरा अनुसार शस्त्र पूजन किया और दशहरे की सभी को शुभकामनाएं दी गई।