सूरत

स्मार्ट सिटी समिट : सूरत को अलग – अलग केटेगरी में मिले पांच अवार्ड

सरथाणा कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी समिट का प्रांरभ

शहर के सरथाणा कन्वेंशन सेंटर में आज से तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी समिट 2022 का प्रारंभ हुआ। 700 से ज्यादा डेलिगेट्स और केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में आज से शुरू हुए समिट में सूरत शहर को अलग अलग केटेगरी में पांच अवार्ड मिले। वहीं अहमदाबाद को दो और वडोदरा को एक अवार्ड प्रदान किया गया। सूरत और इंदौर शहर को पहले नंबर की स्मार्ट सिटी का संयुक्त अवार्ड मिला।

स्मार्ट सिटी समिट 2022 के पहले दिन आज देशभर की 100 स्मार्ट सिटी द्वारा विविध क्षेत्र में किए गए कार्य का मूल्यांकन करके यह अवार्ड प्रदान किया गया। जिसमें फिर से एक बार सूरत का डंका बजा। पूरे राज्य में सूरत शहर को सबसे ज्यादा पांच अवार्ड मिले। जिसमें से देशभर में स्मार्ट सिटी में नंबर वन का अवार्ड सूरत और इंदौर को संयुक्त रूप से मिला। इसके अलावा अर्बन मोबिलिटी और इनोवेशन आइडिया में सूरत का दूसरा नंबर आया। सूरत और इंदौर स्मार्ट सिटी अवार्ड में फिर से एक बार आगे रहे। दोनों शहरों को अलग अलग केटेगरी में पांच -पांच अवार्ड मिले है।

इसके अलावा राज्य के अन्य दो शहर अहमदाबाद और वडोदरा को भी क्रमश: दो और एक अवार्ड के साथ गुजरात स्मार्ट सिटी 2022 में कुल आठ अवार्ड मिले है। अवार्ड वितरण समारोह दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे महत्वपूर्ण योजना में से एक स्मार्ट सिटी का प्रारंभ 2015 में किया गया था। 2017 में जब मैं मंत्री बना तब इस योजना प्रारंभिक स्तर पर थी और अब अगले साल स्मार्ट सिटी योजना के तहत देश के 100 शहरों का कायाकल्प सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देशभर से स्मार्ट सिटी के लिए 100 शहर तय करने के बजाय अलग अलग मापदंड के आधार पर शामिल किया गया। फिलहाल दो लाख करोड़ से ज्यादा लागत से आठ हजार प्रोजेक्ट साकार हो रहे है और इसमें से 1.18 लाख करोड़ रूपयों के कामों का वर्क आर्डर भी दिया गया है।

उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 31 मार्च 2022 तक जो टार्गेट तय किया गया है इससे ज्यादा 1.15 करोड़ आवासों को मंजूरी दी गई है। इसमें से 60 लाख से ज्यादा आवास लाभार्थियों को आवंटित किए गए है और बाकी जल्द ही तैयार किए जाएंगे। पिछले एक माह से ज्यादा समय से सूरत महानगर पालिका द्वारा स्मार्ट सिटी समिट 2022 का आयोजन की तैयारी की गई थी।

केंद्रीय मंत्रालय के दिशा निर्देश के मुताबिक शहर के सरसाणा कन्वेंशन सेंट रमें आज से तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी समिट का उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ था। जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी, दर्शनाबेन जरदोश सहित केंद्रीय मंत्रालय के उच्चधिकारी और 700 से ज्यादा डेलिगेट्स उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button