
सूरत : ब्रेनडेड महिला के अंगदान से पांच लोगों को मिला नवजीवन
दोनों किडनी,लिवर और चक्षुओं का दान किया गया
डायमंड सिटी और सिल्क सिटी के नाम से मशहूर सूरत शहर अब अंगदान में भी आगे है। लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता आई। शहर के ब्रेनडेड महिला के अंगो का दान किया गया। किडनी, लिवर और चक्षुओं के दान से पांच लोगों को नवजीवन मिला।
सूरत के अठवालाइंस क्षेत्र में स्थित राजवैभव अपार्टमेंट निवासी मुकेश कुमार चंपालाल रांका की पत्नी शारदाबेन 21 जनवरी की सुबह घर में किचन में काम कर रही थी। इस दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उनका ह्रदय भी बंद हो गया। हालांकि उसी अपार्टमेंट में ही रहनेवाले डॉ.शैलेश पारीख ने उन्हें सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहा इलाज के दौरान 29 जनवरी को डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया।
परिवार ने दी अंगदान करने के लिए सहमति
परिजनों को अंगदान का महत्व के बताने पर परिवार वाले भी अंगदन जैसे नेक कार्य के लिए आगे आये और अंगदान करने के लिए सहमति दी। इसके बाद अंगदान की प्रक्रिया की गई। उनकी दोनों किडनी, लिवर और चक्षुओं का दान किया गया। दान में मिली दो किडनियों में से एक किडनी शहर के महावीर हॉस्पिटल में भर्ती 43 वर्षीया महिला में ट्रांसप्लांट की गई जबकि दूसरी किडनी अहमदाबाद की एक हॉस्पिटल में एक जरूतमंद व्यक्ति में की जाएँगी।
इसके अलावा लिवर का ट्रांसप्लांट खेड़ब्रह्मा निवासी 60 वर्षीय अधेड़ में अहदाबाद की हॉस्पिटल में किया गया। वही चक्षुओं का दान लोकदृष्टि बैंक ने स्वीकारा है। इस प्रकार के अंगदान से पांच व्यक्तियों को नवजीवन मिला।