सूरत में जेसीबी का टायर फटने से युवक की मौत, शादी को हुए थे महज तीन महीने
सूरत के खजोद में डिस्पोजल साइट पर जेसीबी का टायर फटने से दुर्घटना घटी। इस घटना में पालिका के सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक के शादी को महज तीन माह हुए थे।
वर्ष 2017 में सूरत नगर पालिका में सफाई कर्मचारी शैलेश सोनवाड़िया की नियुक्ति हुई थी। उन्हें सूरत में खजोद डिस्पोजल साइट को सौंपा गया था। उस समय मौके पर जेसीबी का टायर फटने से हुए हादसे में शैलेश सोनवाडिया की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। सफाईकर्मी युवक के मृतदेह को पोस्टमोर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।
युवक की मौत के बाद परिजनों ने नगर पालिका के संचालन पर आरोप लगाया।
मृतक शैलेश की बहन ने लगाये आरोप के अनुसार शैलेश सोनवाड़िया को नगर पालिका में सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त किये जाने के बावजूद भी जिम्मेदार व्यक्ति अन्य विभागीय कार्यों को भी करवाया जाता था। इसलिए शैलेश की मौत के लिए नगर पालिका की लापरवाही जिम्मेदार है। जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि सफाई का काम करने वाले शैलेश सोनवाड़िया की करीब तीन महीने पहले शादी हुई थी।