![](https://bharatmirror.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250103-WA0046-scaled.jpg)
श्री राम कथा सुनने मात्र से जीवन धन्य हो जाता है: श्री 1008 महंत श्री रामशंकर दास वेदांती जी महाराज
प्रतिदिन 15 से 20 हजार श्रद्धालु कथा में शामिल होंगे : दिनेश पांडे
सूरत। दिनेश टेक्सटाइल्स और अवध सेवा समिति 5 जनवरी से 13 जनवरी तक गोडादरा के आस्तिक विद्यालय मैदान के आसपास मेला मैदान में भव्य श्री राम कथा का आयोजन करेगी, जिसमें व्यासपीठ से पूज्य श्री 1008 महंत श्री रामशंकर दास वेदांती जी महाराज कथा का रसपान कराएंगे। तक भक्ति का अविरल प्रवाह देखने को मिलेगा। अयोध्या से सूरत आगमन पर महाराजजी का दिनेशजी पांडे के घर पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्री 1008 महंत श्री रामशंकर दास वेदांती महाराज जी ने कहा कि श्री राम की कथा सुनने से जीवन धन्य हो जाता है और भगवान राम के चरित्र को निस्वार्थ भाव से अपनाना चाहिए और श्री राम प्रेम के अवतार हैं।
कथा के मनोरथी दिनेश पांडे ने बताया कि कथा की शुरुआत 5 जनवरी रविवार को कलश यात्रा से होगी और कलश यात्रा कथा स्थल से आसपास मंदिर तक जाएगी। 5 जनवरी से 13 जनवरी तक कथा का समय शाम साढ़े सात बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। 14 को विशाल महा प्रसादी का आयोजन किया गया है। इस कथा का मुख्य हेतु लोगों में धर्म के प्रति जागरूक कर प्रभु श्रीरामजी के संस्कारों का युवा पिढ़ी में सिंचन करना है।