
भारत
भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का निधन
महान पार्श्व गायिकाओं में से एक लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1942 में महज 13 साल की उम्र में की थी
मुंबई। देश की शान और भारत रत्न लता मंगेशकर का 08 फरवरी 2022 को सुबह 08:12 बजे निधन हो गया। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने लताजी की मृत्यु की सूचना दी।
8 जनवरी को 92 वर्षीय लता मंगेशकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें निमोनिया हो गया था। इसलिए अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था। उनकी हालत में एक हफ्ते के सुधार के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया था, लेकिन 5 फरवरी को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।
साल 2019 में भी सांस लेने में तकलीफ के चलते लता मंगेशकर को 28 दिन अस्पताल में रहना पड़ा था. 80 से अधिक वर्षों से संगीत की दुनिया में अपनी आवाज देने वाली लता मंगेशकर ने 30,000 से अधिक गाने गाए हैं।