भारत

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए हिमाचल प्रदेश में कब होगी वोटिंग और मतगणना

गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों की घोषणाओं की चर्चा के बीच आज चुनाव आयोग की ओर से सिर्फ हिमाचल प्रदेश की तारीखों का ऐलान किया गया है। मतदान 12 नवंबर को होगा।

मतदान की तिथि: 12 नवंबर, 2022

परिणाम की तिथि: 8 दिसंबर, 2022

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर होंगे चुनाव

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर चुनाव होना है। जबकि गुजरात की 182 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन दोनों राज्यों में भाजपा का शासन है। हिमाचल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। जबकि आम आदमी पार्टी इस बार गुजरात में जमकर मेहनत कर रही है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले कई दिनों से गुजरात पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात का दौरा कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम – 2017

कुल सीट – 68
भाजपा – 44
कांग्रेस – 21
अन्य – 03

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 55,07,261 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी के साथ चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में 18-19 आयु वर्ग के 69,781 नये मतदाता पंजीकृत किये गये हैं।

अब कुल 55,07,261 मतदाता हैं, जिनमें 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इसके अलावा विकलांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56,001 हो गई है। जिसमें 1470 की बढ़ोतरी हुई है। मतदाताओं का लिंगानुपात 978 से बढ़कर 981 हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button