धर्म- समाज

रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

सूरत। राष्ट्रीय जैन महिला संघ ने 3 मई 2024 को समता भवन ,नवजीवन सर्किल,सूरत में हर साल की तरह इस साल भी भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने हेतु रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। राष्ट्रीय जैन महिला संघ द्वारा जरूरतमंद महिला को 2 सिलाई मशीन दी गई।

राष्ट्रीय जैन महिला संघ की संस्थापक  प्रभा जैन बताया कि संस्था आगे भी सब की सहायता करने की कोशिश करती रहेंगी कुछ न कुछ नया करने की। मुख्य अतिथि डॉ रश्मि प्रधान, बीजेपी के ललित वैष्णव, अन्य अतिथि RJ राजुल सुराणा, श्री पटेल , निशा सेठिया आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम में राजस्थानी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में सम्मानित एंकर व जज मौजूद रहे।

रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम में करीब 150 महिला मौजूद रहीं ।सभी महिलाएं सज धज के सोलह श्रृंगार करके आई सभी ने प्रोग्राम का बहुत आनंद लिया। इस प्रोग्राम में तंबोला प्रतियोगिता रखी गई। सभी को गिफ्ट दिए गए जो भी लोग वहां मोजूद रहें। सभी महिलों ने भोजन किया ।

राष्ट्रीय जैन महिला संघ की अध्यक्ष सिम्पल ने बताया कि कोई भी कार्यक्रम आप सभी के बिना सफल नहीं हो सकता। राष्टीय जैन महिला संघ कोसाध्यक नीरू,  सेक्रेटरी मनोज गंग व कार्यकर्ता वंदना , ममता, सीमा, प्रियंका, सीमा, आभा, सुनीता, सुमन,मैना, नीलम, सोभना ,रंजिता, अंजू व सरिता प्रोग्राम में मोजूद रही। सभी के सहयोग से रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही शानदार रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button