धर्म- समाज

अड़ाजन घुड़दौड़ रोड माहेश्वरी सभा में आय-व्यय का ब्यौरा पेश

योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया

सूरत। अड़ाजन घुड़दौड़ रोड माहेश्वरी सभा के कार्यकारी मंडल की वार्षिक साधारण सभा सोमवार 15 अप्रेल 2024 को सम्पन्न हुई। सभा 9, सांई स्कावयर हनी पार्क रोड अड़ाजन में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य सदस्यों द्वारा भगवान महेश की वंदना से की गई। सभा अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी ने समाज द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया।

सभा सचिव सुनील जागेटिया ने सत्र 2023-24 मे सम्पन्न हुए कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं विभिन्न समाज प्रकल्पों में भामाशाहों द्वारा किये गये सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कोषाध्यक्ष धनश्याम सोनी ने सत्र के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, एवं ओपन हाउस संचालन संगठन सचिव विष्णु बसेर ने किया।

बैठक में जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष पवन बजाज, जिला सचिव अतिन बाहेती, जिला कोषाध्यक्ष रामसहाय सोनी, संभाग उपाध्यक्ष विजय भट्टड़, सह सचिव महेश खटोड़, जिला सभा कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश देवपुरा, कृष्ण कुमार तापड़िया,गोपाल लड्डा, प्रवेश मोहता सहित समाज के अन्य प्रबुद्ध सदस्य उपस्थित रहे। धन्यवाद प्रस्ताव सह-सचिव रविन्द्र देवपुरा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button