
भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुई 17वीं विशाल रामदेव यात्रा
सूरत। श्री बजरंग मित्र मंडल, सूरत द्वारा आयोजित 17वीं विशाल रामदेव यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा श्री बाबोसा मंदिर, गोडादरा से अलखधाम, गंगाधरा (बारडोली) तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं द्वारा स्वागत, सेवा और प्रसादी की व्यवस्था की गई। बाबा रामदेव जी के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया।
मंडल अध्यक्ष मनीष पारीक ने यात्रा की सफलता के लिए सभी सहयोगकर्ताओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
आयोजन में मुकेश खंडेलवाल, गजेंद्र सिंह, बनवारी स्वामी, नंदलाल सेन, रतन स्वामी, नारायण स्वामी सहित अनेक समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
श्री बजरंग मित्र मंडल, सूरत ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।



