
एल.पी.सवानी विद्या भवन विज्ञान प्रवाह कक्षा 12 में पढ़ने वाले जुड़वाँ भाई-बहन की उपलब्धि
सूरत। अडाजण स्थित श्रीमती एल.पी.सवानी विद्या भवन विज्ञान प्रवाह कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्रों का अच्छा परिणाम आया। जिसमें स्कूल के छात्रों में से ए1 ग्रेड में 1, ए2 ग्रेड में 7, बी1 ग्रेड में 16, बी2 ग्रेड में 11 छात्रा आए।
कक्षा -12 विज्ञान गुजराती माध्यम में पढ़ने वाले जुड़वां भाई-बहन जो पहले से ही इस स्कूल में पढ़ रहे हैं और कक्षा -10 में भी दोनों भाई-बहनों को ए1 ग्रेड प्राप्त करने के बाद भाई-बहनों ने कक्षा -12 में ए1 ग्रेड प्राप्त करने का संकल्प किया। कड़ी मेहनत करके देसाई भव्य ने 99.96 पर्सेंटाइल के साथ ए1 ग्रेड और गुजकेट 2022 में 109 प्राप्त किए। जो कंप्यूटर इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
जबकि देसाई भावी ने 99.09 पर्सेंटाइल के साथ ए2 और गुजकेट 2022 में 102.50 अंक प्राप्त किए है जो मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। एक ही समय में पैदा हुए भाई-बहनों की जोड़ी ने साबित कर दिया है कि भले ही विषय को अलग-अलग चुना जाए, लेकिन एक साथ मेहनत करने से सफलता हासिल की जा सकती है। उनके पिता रिटायर डाइंग मास्टर है और उनका मार्गदर्शन और उनकी मां के सहयोग दोनों बच्चों को हमेशा मिलता रहा।