धर्म- समाज

राष्ट्रीय जैन महिला संघ द्वारा नवरात्रि स्पेशल ” गरबा धमाका “का आयोजन

सूरत। राष्ट्रीय जैन महिला संघ द्वारा नवरात्रि स्पेशल ” गरबा धमाका “का आयोजन मालाबार गोल्ड ,घोड़दोड रोड़ सूरत में 2 अक्टूबर को किया गया। 50 से ज्यादा महिला मौजूद रही। सभी ने खूब मौज मस्ती की। गरबा कंपीटीशन में जज के रूप में निशा शाह मौजूद रही। राष्ट्रीय जैन महिला संघ की संस्थापक प्रभा जैन ने बताया कि गरबा तो मां की भक्ति का स्वरूप हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष रजनी , नीरू, कार्यकर्ता मनोज, सुनीता, आभा, कविता, सरिता, मैना, सुमन, कनिका आदि मौजूद रही। सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। सभी ने कार्यक्रम को खूब सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button