धर्म- समाज
बुद्ध पूर्णिमा पर भारतीय बौद्धसभा ने सद्भावना यात्रा निकाली, हजारों की संख्या में उपासक शामिल हुए
सूरत। त्रिपावन वैशाख पूर्णिमा, भगवान बुद्ध की 2566वीं जयंती के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा पियुष पॉइंट से चीकूवाड़ी दक्षेश्वर मंदिर, भेदवाड होते हुए बाटली बॉय तक विशाल सद्भावना यात्रा निकाली गई।
जिसमें हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए। यात्रा के दौरान अंबेडकर समाज के हजारों उपासकों और युवा भीम सैनिकों ने जय भीम के नारे लगाए। बौद्ध धर्म को स्वीकार किया जाना चाहिए। भगवान बुद्ध की पहचान क्या है, मनुष्य एक ही है। इस तथ्य पर चर्चा की गई।