धर्म- समाज

राष्ट्रीय जैन महिला संघ द्वारा पांडेसरा पुलिस स्टेशन चौकी में सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर सम्मान किया

राष्ट्रीय जैन महिला संघ के द्वारा आज दिनांक 5-8-2022 को पांडेसरा पुलिस स्टेशन चौकी में सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर उनका सम्मान किया गया ।संस्थापक प्रभा जी ने पुलिस सब इंस्पेक्टर का स्वागत किया और संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी।पुलिस कर्मी हमारे देश के रक्षक होते हैं तभी हम सुरक्षित है ये सब अपने वक्तव्य में कहा।

अध्यक्ष रजनी  ने उन्हें मोमेंटो से सम्मानित किया व कोषाध्यक्ष सिम्पल  ने उन्हें राखी बांधी । राष्ट्रीय जैन महिला संघ की सभी कार्यकर्ता महिला सुमन  , वंदना ,पूनम , प्रियंका ,सीमा  , अवनि  ने मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांधी मिठाई खिलाई और उपहार भेंट किया। पुलिस कर्मियों को न केवल राखी बांधी बल्कि उनकी लंबी उमर की भी कामना की।

सभी पुलिस कर्मियों ने भी राष्ट्रीय जैन महिला संघ की सभी कार्यकर्ता महिला का बड़े ही आदर भाव से स्वागत किया और कहा कि आपकी संस्था पहली बार आई है जिन्होंने हमारे काम को सराहा महत्व दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button