
सूरत : हरियाली तीज की धमाकेदार हाउसी का भव्य आयोजन
राष्ट्रीय जैन महिला संघ के द्वारा 8 जुलाई 2023 को बारिश के मौसम में हरियाली तीज की धमाकेदार हाउसी का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में ट्विनिंग प्रतियोगिता भी रखी गई।
कार्यक्रम में फूड स्पॉन्सर कनक नाहटा, अक्षतम ज्वैलर्स से दीप, नेहा नारंग ज्वैलर्स, B cool, Pride of cow आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में 250 से भी ज्यादा महिला मौजूद रही। सभी के लिए खाने की व्यवस्था भी रखी गई। राष्टीय जैन महिला संघ की अध्यक्ष रजनी ने बताया कि आप सभी का साथ रहा तो हम आगे भी ऐसे ही कुछ न कुछ नया करते रहेंगे। राष्टीय जैन महिला संघ की कोषाध्यक्ष नीरू, सेक्रेटरी सिम्पलमौजूद रहे।
राष्ट्रीय जैन महिला संघ द्वारा सिलाई मशीन भी जरूरतमंद को दान की गई। सिम्पल ने बताया आगे भी हमारी संस्था आगे भी ऐसे ही चैरिटी करती रहेगी। संस्था की कार्यकर्ता कविता, वंदना, कनिका, मनीषा, ममता, आभा, सुनीता, मनीषा, सुमन, कुसम, मनोज सभी मौजूद रही। कार्यक्रम में सभी ने खूब मौज मस्ती की।