धर्म- समाज

सूरत : कुनबी पाटिल समाज आयोजित वक्तृत्व प्रतियोगिता 25 फरवरी को

श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती गुजरात, महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। शिव जयंती रैली पोवाड़ा व्याख्यान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई जाती है। समस्त मराठा कुनबी पाटिल समाज वेल्फेर ट्रस्ट द्वारा श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के चरित्र और उनके विचारों, वीरता, इतिहास को आम लोगों तक पहुंचाने और छोटे बच्चों को बचपन से ही श्री शिवाजी महाराज के इतिहास को जानने और नेतृत्व विकसित करने के महान उद्देश्य से आयोजन किया गया है। 25 फरवरी को शाम 4 बजे से डिंडोली स्थित उमिया माता वाडी ओमनगर में वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

समस्त मराठा कुनबी पाटिल समाज वेल्फेर ट्रस्ट के संस्थापक दीपक पाटिल ने कहा कि सूरत के विभिन्न क्षेत्रों के 30 से अधिक स्कूलों के ग्रुप 1 कक्षा 5 से 8 और ग्रुप 2 कक्षा 9 से 12 के 52 छात्रों ने वक्तृत्व स्पर्धा में भाग लिया है। प्रतिभागी लोगों को श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन वृत्त से अवगत कराएंगे। वक्तृत्व प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को ट्रॉफी के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तथा भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button