धर्म- समाज

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी धूमधाम से मनाया गया

सूरत। आदर्श राम लीला ट्रस्ट द्वारा बुधवार को विजयादशमी पर वेसु में नंदिनी 3 के पास मैदान में अहंकारी रावण का वध कर राम ने एक बार फिर से सत्य की जीत दिलाई। राम के अग्निबाण लगते ही रावण धू-धूकर जल उठा।

 

ट्रस्ट के मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान आतिशबाजी देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। वहीं रावण के 65 फिट के पुतले के पास आतिशबाजी करके असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया गया। शहर के वेसु में दशहरा धूमधाम से मनाया गया।

सूरज ढलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रथ पर सवार होकर राम और लक्ष्मण पहुंचते हैं। रावण और राम का युद्ध होता है। करीब आधे घंटे तक युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद राम ने अग्निबाण से रावण का वध किया।

इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना बेन जरदोश जी, सूरत शहर के एसीपी शरद सिगल, डीसीपी सागर वाघमार अन्य गणमान्य व्यक्ति रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button