धर्म- समाज

अतुल बेकरी ने सामाजिक अधिकारों से वंचित महिलाओं के साथ मनाया महिला दिवस

सूरत: 8 मार्च यानि महिला दिवस, जिसे आमतौर पर दुनिया के लगभग हर देश में अलग-अलग संगठनों द्वारा अलग-अलग जगहों पर मनाया जाता है। लेकिन इस दिन को अतुल बेकरी द्वारा विशिष्ट रूप से मनाया गया। सूरत के घोडदोड रोड पर स्थित नारी संरक्षण गृह में सामाजिक अधिकारों से वंचित और सही में जिन्हें प्यार और स्नेह की आवश्यकता है ऐसे बहनों के साथ महिला दिवस मनाया गया।

बेकरी स्टाफ ने महिलाओं के लिए केक काटा गया। बाद में सभी बहनों को केक और चाकलेट कप बांटे गए। जिसके कारण सभी बहनों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में एक नई चमक के साथ खुशी झलक रही थी।

सभी बहनों ने हाउस ऑफ हेपिनेस का वचन देते हुए बेकरी के सभी स्टाफ और संस्था के प्रमुख अतुल वेकिरया को धन्यवाद दिया। अतुल बेकरी ने सही मायने में महिला दिवस का समाज को उमदा संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button