कोरोना: गुजरात में आज रिकॉर्ड ब्रेक 8920 मामले, 94 मरीजों की मौत
गुजरात में कोरोना वायरस के मामले के आंकड़े हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मृत्यु का आंकड़ा बढ़ रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। आज राज्य में रिकॉर्ड ब्रेक 8920 नए मामले सामने आए हैं। 94 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना से कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,170 पर पहुंच गया है।
राज्य में शुक्रवार को कुल 3387 मरीजों को छुट्टी दी गई है। उस के साथ अब तक 3,29,781 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 49,737 हो गई है। इनमें से 283 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और 49,454 मरीजों की स्थिति स्टेबल हैं। राज्य में कोरोना से रिकवरी दर 85.73 प्रतिशत है।
शुक्रवार को राज्य में कुल 94 लोगों की मौत हुई है, जिनमें अहमदाबाद निगम में 25, सूरत निगम में 24, राजकोट निगम में 8, वड़ोदरा निगम में 8, राजकोट में 5, मोरबी में 4, सुरेंद्रनगर में 3, डांग में 2, जामनगर में 2, जामनगर निगम में 2, साबरकांठा में 2, सूरत 2, अहमदाबाद 1, देवभूमि द्वारका 1, महिसागर 1, मेहसाणा 1, पंचमहल 1, वडोदरा 1 और वलसाड 1 मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5170 हो गई है।
राज्य के विभिन्न नगर निगमों और जिलों में दर्ज कोरोना मामले
अहमदाबाद निगम में 2842, सूरत निगम में 1522, राजकोट निगम में 707, वडोदरा निगम में 429, सूरत जिले में 398, मेहसाणा में 398, जामनगर में 192 निगम, भरुच में 173, वडोदरा में 171, जामनगर 122, नवसारी 117, भावनगर निगम 112, बनासकांठा 110, अमरेली 92, दाहोद 91, कच्छ 89, भावनगर 85, आनंद 81, पंचमहल 79, तापी 78, गांधीनगर 75, जूनागढ़ निगम- 74, सुरेंद्रनगर 69, गांधीनगर कॉर्पोरेशन 67, नर्मदा 67, साबरकांठा 66, महिसागर 62, जूनागढ़ -61, अहमदाबाद 56, मोरबी 55, राजकोट 52, वलसाड 52, खेड़ा 46, बोट 40, गिर सोमनाथ 32 मामले सामने आए।
अभी तक 1,00,13,881 लोगों को लगाया टीका
राज्य चल रहे कोरोना टीकाकरण् अभियान केतहत अभी तक कुल 87,11,085 लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज और 13,02,796 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। इस प्रकार कुल 1,00,13,881 लोगों को टीका लगाया गया है। शुक्रवार को 60 से अधिक आयु के और 45 से 60 वर्ष की आयु वालों को 74,100 व्यक्तियों को प्रथम डोज और 47,571 व्यक्तियों को दूसरा डोज लगवाया गया है।