गुजरातभारत

गुजरात : अर्जुन मोढवाडिया- अंबरीश डेर और कंडोरिया ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

गुजरात कांग्रेस संभलने के बजाय बिखरती जा रही है। कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे है। गुजरात में कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता नाराण राठवा ने कांग्रेस छोड़ दी थी, वहीं अब अर्जुन मोढवाडिया ने भी कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात में प्रवेश से ठीक 3 दिन पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंबरीश डेर और वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अर्जुन मोढवाडिया भाजपा में शामिल हो गए हैं।

ये तीन नेता भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस के 3 पूर्व विधायक अर्जुन मोढवाडिया, अंबरीश डेर और मुलुभाई कंडोरिया आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। ये तीनों नेता दोपहर 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button