प्रादेशिकभारत

2024 में नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री : दिनेश चौधरी

उत्तर भारतीय समाज ने किया सम्मान

ठाणे। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, ठाणे द्वारा ठाणे शहर के काशीनाथ घाणेकर नात्यगृह में आयोजित दशहरा एवं दीपावली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केराकत विधान सभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को आयोजक मंडल द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक दिनेश चौधरी को सम्मानित करने के लिए सैकड़ों के तादात में लोग उपस्थित रहे।ऑडिटोरियम में तिल भर जगह नही थी। आयोजकों को विश्वास नहीं था की इतने कम समय में इतने ज्यादा लोग आ सकते हैं क्यों कि दिनेश चौधरी के फैन उनके चाहने वाले करोड़ों में हैं। जैसे ही लोगो को पता चला कि दिनेश चौधरी आ रहे हैं, वैसे ही लोगो ने ठाणे के आस पास रहने वालो की भीड़ लग गई। लोगो ने सम्मान करने के लिए आतुर थे।

उपस्थित लोगों ने कहा कि दिनेश चौधरी जमीन से जुड़े कर्मठ व कार्य सम्राट विधायक है, उन्होंने अपने गृह जनपद जौनपुर और पूर्वांचल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है। हमे संगठित होकर एकबार फिर से केंद्र में भारत के यशश्वी प्रधान होकर एकबार फिर से केंद्र में भारत के यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है और यह सुनिश्चित करना है की भारत को दुनिया के पटल पर विश्व गुरु बनाकर देश की अर्थ व्यवस्था को तीसरे नंबर पर लाना है और यह तभी संभव होगा जब 2024 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे।

पूर्व विधायक ने कहा कि आनेवाली दीपावली इस लिए भी खास है की आने वाली 22 जनवरी 2024 में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलला बिराजमान के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के करकमलों द्वारा होने जा रहा है। इस लिए यह दीपावली खास है। केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने बताया के हमारी पहचान बनी रहे हमारा सम्मान बना रहे इस लिए भी 2024 में नरेंद्र मोदी को लाना होगा। आज संपूर्ण विश्व की निगाहे भारत पर टिकी है। आज भारत के हर फैसले को गंभीरता से लिया जाता है। आज भारत जी 20 की अध्यक्षता करके जो कीर्तिमान स्थापित कर भारत ने एक नया अध्याय लिखा है। वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ही कर सकती है।

ठाणे के काशीनाथ घाणेकर नाट्य गृह में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति प्रमुख रूप से थाने के विधायक संजय केलकर, थाने भाजपा अध्यक्ष संजय वाघुले, वरिष्ठ समाज सेवी पंकज मिश्र, वरिष्ठ समाज सेवी धनंजय सिंह,आर डी यादव, के पी मिश्र, राजकुमार यादव,अरुणोदय द्विवेदी , श्रीमती प्रीती दूबे उपाध्याय, श्रीमती निशा तिवारी, श्रीमती उर्मिला द्विवेदी, श्रीमती साधना पांडेय, श्रीमती सुनीता सिंह, विजय मिश्र, अजय सिंह,कमलेश मिश्र, उमाशंकर पांडेय, संजय द्विवेदी, सहित गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में कार्यक्रम के आयोजक श्रीकांत दूबे, संतोष जायसवाल,राज सुधाकर मिश्र दया यादव, कमलेश मिश्र के प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button