धर्म- समाज

गणगौर महोत्सव पर जीण संघ ने दिलाई गणगौर स्वरूपा कन्या की भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ

सूरत। श्री अखिल भारतीय जीण माता सेवा संघ सूरत द्वारा राजस्थानी परंपरा के लौकिक त्योहार गणगौर बिंदोला पर्वत पाटिया स्थित पिंक सिटी अपार्टमेंट में बड़े ही अनूठे अंदाज़ से मनाया गया।

जीण संघ की लाडली महक खण्डेलवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जीण संघ द्वारा ईसर एवं गणगोर की भव्य झांकी सजाई गई। उपस्थित सभी महिलाओं ने गणगोर के म्हाने पूजन दो गणगौर,,,,आदि लोक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी, एवं ढोल ढमाकों के साथ मनोहर नृत्य भी प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संघ के मूलभूत उद्देश्य “बेटी बचेगी तो सृष्टि रचेगी” का संदेश भी अभिसंचरित किया गया। इस हेतु संघ द्वारा पतंगों पर “बेटी बचेगी तो सृष्टि रचेगी” का संदेश अभिलिखित किया गया और उदात्त संदेश वाली ये समस्त पतंगे उपस्थित महिलाओं ने अपने हाथों में लेकर संघ का बेटी बचेगी तो सृष्टि रचेगी का नारा बुलंद किया। साथ ही जीण संघ की लाड़ली अपेक्षा अभिषेक अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ भी करवाई गई।

इस अवसर पर नारी शक्ति के अभिनंदन एवं स्वागत हेतु जीण संघ द्वारा सभी महिलाओं को कुंकुम चावल से तिलक किया गया एवं अमर सुहाग के प्रतीक मांग टीका पहनाया गया। संघ के इस समाज मूल्यिक कार्यक्रम की उपस्थित समस्त महिलाओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button