
सूरत : “फागोत्सव की बहार ” कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य ने मन मोहा
राष्ट्रीय जैन महिला संघ द्वारा 24 फरवरी 2023 को “फागोत्सव की बहार ” कार्यक्रम आदिनाथ भवन , मॉडल टाउन, पर्वत पाटिया, सूरत में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में डांस कंपीटीशन भी रखा गया था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मनीषा आहिर (कॉरपोरेटर), मुख्य अतिथि दिलीप भाई टीबरेवाल और अतिथि में दीपक जैन, नितिन जैन, विनीत जैन, शीतल मौजूद रहे।
जज के रूप में प्रतिभा और नियाशी बिरावत मौजूद रही। राष्टीय जैन महिला संघ द्वारा चार स्कूल में वेंडिंग मशीन स्कूल संचालक को दी गई। एंकर के रूप में वंदना और सलोनी मौजूद रही। राष्टीय जैन महिला संघ का कार्यक्रम फागोत्सव की बहार बहुत ही शानदार रहा। 200 से ज्यादा लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मशूर डांसर राजपुरोहित लवली मौजूद रही, इनका डांस बहुत ही मनमोहक व शानदार था।
राष्टीय जैन महिला संघ की अध्यक्ष रजनी और संस्थापक प्रभा जैन ने बताया हमारी संस्था हमेशा आप सब के साथ जुड़ी रहेगी। संस्था हमेशा जरूरतमंद की सहायता करती रहेगी। कार्यक्रम में चंग धमाल, डांस, नाटक ,खाना, हाऊजी आदि सब कुछ था। राष्टीय जैन महिला संघ की कोर टीम में सेक्रेटरी सिंपल, कोषाध्यक्ष नीरू, वंदना, प्रियंका, ममता ,ज्योति, कनिका, ममता, अंजु मौजूद रही।