धर्म- समाज

सूरत : 25 से 8 अक्टूबर तक वेसु मैदान पर होगा राम की लीलाओं का मंचन

 शबरी माता के पूर्व जन्म की कथा भी सुनाएंगे

44वा रामलीला महोत्सव वेसू स्थित एसएमसी के रामलीला मैदान ( रिलायंस मार्केट के सामने) में होने जा रहा है। रामलीला की जानकारी देते हुए अध्यक्ष बाबूलाल मित्तल और मंत्री अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 25 सितंबर से 8 अक्टूबर तक महोत्सव मनाया जायेगा। समय रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक रहेगा।

रामलीला का मंचन व्रंदावन के रसाचार्य श्री त्रिलोक चंद शर्मा की मंडली के द्वारा होगा मंडली में लगभग 35 व्यक्ति होंगे जिसमे रामलीला कलाकार, वाद्य यन्त्र बजाने वाले साजिंदे आदि शामिल रहते है। रावण बनाने वाले कलाकार 14 व्यक्ति हे इस बार रावण की वेशभूषा हर साल से अलग रखने का प्रयास किया है। रामलीला में दो नए प्रसंग जोड़े जा रहे है। एक माता शबरी के पुनः जन्म की कथा बताई जाएगी।

रामराज्य की लीला के साथ प्रभु श्रीराजाराम जी अंगद आदि को अयोध्या से बिदाई करेंगे प्रसंग बताया जाएगा। इस बार लंका को नए ढंग से बनाया जायेगा लंका दुमंजिला बनाई जाएगी। आतिशबाजी भी रहेगी।

मुख्य आकर्षण

5 अक्तूबर को शाम 6 .30 बजे रावण दहन होगा वीआईपी रोड पर हाई टेंशन पोल के आगे एसएमसी के प्लॉट पर भव्य आतिशबाजी के साथ होगा।

6 अक्टूबर को रामराज्यभिषेक एवम अंगद विदाई की लीला होगी।

7 अक्टूबर को श्रीकृष्ण लीला में महारास,माखन लीला,और राधाजी संग फूलों की होली उत्सव होगा।

8 अक्टूबर को शाम 7 बजे से विराट हास्य व्यंग कवि सम्मेलन होगा, जिसमे देश के जानेमाने कवि आयेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button