धर्म- समाज

पुत्र के दीर्घायु होने की मांगी मुराद

महिलाओं ने विधि- विधान से की ललही छठ पूजा

सूरत। अपनी आजीविका के लिए सूरत में बसे प्रवासी अपने लोक परम्परा, सांस्कृतिक व धार्मिक त्योहारों को मनाकर अपनी पैतृक गांव की याद तरो ताजा करते है। पांडेसरा इलाके के गंगोत्री नगर सोसायटी में स्थानीय प्रवासी महिलाओं ने शनिवार को विधि- विधान से ललही छठ की पूजा कर अपने पुत्रों की लंबी उम्र व श्रमृद्धि की कामना की।

शनिवार को पूरे दिन व्रत रखकर गीता राय,लक्ष्मी पटेल,मनोरमा सिंह,अनिता त्रिपाठी,इंदु राय, रोली राय, रेखा सिंह सहित अन्य महिलाओं ने गीत सुनाकर ललही माई को रिझाने की कोशिश की। रामेश्वर नगर निवासी उर्मिला राजेश सिंह ने कहा कि लोक मान्यता के अनुसार भाद्र अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था।इसीलिए इसे ललही छठ या हल छठ के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं ललही माई का आपने सामर्थ अनुरूप फल – फूल, मिठाई चढाकर अपने पुत्रों के सुख- समृद्धि व लम्बी उम्र की दुआ मांगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button