
गुजरात सीएम विजय रूपानी कोरोना संक्रमित
सांसद विनोद चावड़ा और भीखू दलसानिया भी कोरोना संक्रमित
वडोदरा में शनिवार रात वडोदरा में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री विजय रूपानी ब्लड प्रेशर लो होने के कारण बेहोश हो गए। उन्हें कल देर रात अहमदाबाद के युएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ईसीजी, 2 डी, ब्लड टेस्ट सहित रिपोर्ट किए गए थे। जो सामान्य थे। कोरोना आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया, जो आज सुबह पॉजिटिव आया।
फिलहाल उनका इलाज युएन मेहता अस्पताल में चल रहा है। यूएन मेहता अस्पताल के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री के संपर्क में आए संगठन मंत्री भीखू दलसानिया और कच्छ के सांसद विनोद चावड़ा कोरोनाग्रत हुए है।
भाजपा के संसदीय बोर्ड ने स्थानीय निकाय चुनावों के बाद बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मौजूद संगठन मंत्री भीखू दलसानिया और विनोद चावड़ा भी संक्रमित हुए हैं। जिसके बाद संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों का टेस्ट भी किया जाएगा।