धर्म- समाज

राजस्थानी महिला मंडल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया कार्यक्रम

मुंबई। राजस्थानी महिला मंडल द्वारा 25 जनवरी को दक्षिण मुंबई में वरिष्ठ नागरिकों के लिए देशभक्ति से ओतप्रोत एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इसकी सराहना की। मंडल की उपाध्यक्षा एवं समाजसेवी डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का विषय था “मेरा भारत क्यों महान है”। इस पर सभी ने अपने सुन्दर विचार व्यक्त किये और अंत में सभी को इसी विषय लगभग 20 मिनट की पीपीटी के जरिये देश की महानता के बारे में समझाया गया। इस दौरान अंडमान निकोबार में परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गये नाम की जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम में लगभग 60 लोगों की उपस्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि 70 वर्ष पुरानी महिलाओं की यह संस्था समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए काम कर रही तथा दक्षिण मुंबई में मंडल की अपनी 7 मंजिली बिल्डिंग भी है, जहाँ से तमाम सामाजिक एवं संस्कृतिक गतिविधियों को संचालित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button